Day: January 15, 2025

Uttarakhand News: प्रदेश के 29 शहरों की बिजली चोरी पड़ रही UPCL पर भारी, देखिए चौंकाने वाले ये आंकड़े.

309 Minutes Read -

उत्तराखंड के 29 शहरों की बिजली चोरी यूपीसीएल पर भारी पड़ रही है। इस बार यूपीसीएल ने नियामक आयोग में जो पिटीशन फाइल की है, उसमें इन शहरों का लाइन लॉस व एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल (एटी एंड सी) लॉस भी खुलकर स्पष्ट किया है।

इनमें मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कई शहर तो बिजली चोरी में शीर्ष पर हैं। बिजली चोरों पर लगाम लगाने की कोशिशों में यूपीसीएल की टीम के साथ मारपीट आम बात हो चुकी है। बीते एक साल में प्रदेशभर में करीब 15 ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें बिजली चोरी पकड़ने गई टीमों पर हमला हुआ है।

इतने जोखिम के बावजूद यूपीसीएल 29 शहरों में बिजली चोरी रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि मैदानी जिलों के कुछ शहर तो ऐसे हैं, जहां बिजली चोरी से होने वाला लाइन लॉस 80 फीसदी से भी ऊपर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लाइन लॉस को अगर तकनीकी लॉस के तौर पर देखें तो यह अधिकतम आठ से नौ फीसदी तक होना चाहिए, लेकिन यहां इससे 10 गुना तक लॉस हो रहा है।

बिजली बिल देने में पीछे-
इन शहरों में बिजली बिल वसूली के हालात और भी चिंताजनक नजर आते हैं। केवल बाजपुर, देहरादून, हरिद्वार, जसपुर, काशीपुर, खटीमा, कोटद्वार, मसूरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, रानीखेत, ऋषिकेश, टनकपुर और विकासनगर में राजस्व वसूली 100 फीसदी है। बाकी शहरों में आंकड़ा 85 से 95 के बीच है। बिल देने के मामले में भी आंकड़े काफी कमतर हैं। यूपीसीएल ने खटीमा में 47 प्रतिशत, जोशीमठ में 48 प्रतिशत, गदरपुर और गोपेश्वर में 78-78 प्रतिशत बिलिंग एफिशिएंसी बताई है।

Nikay Chunav: सीएम धामी ने ज्योतिर्मठ में किया चुनाव प्रचार, गिनाईं सरकार की कई उपलब्धियां.

146 Minutes Read -

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गोपेश्वर में नगर निकाय चुनाव में  भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

 

उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन को लेकर रिसर्च चल रही थी। अब जल्द ही यहां काम शुरू होने वाला है। इससे कई लोगों को रोजगार मिलने का अवसर मिलेगा। यह क्षेत्र प्रगति करेगा, विकसित होगा और आगे बढ़ेगा। यहां बहुमंजिला पार्किंग क्षेत्र बनाया जा रहा है।

 

 

ज्योतिर्मठ के पुनर्विकास के लिए मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे लिए 1,700 करोड़ रुपये की पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी दी है। हमारी सरकार पलायन जैसी बड़ी समस्या के समाधान के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है।

Pauri Accident: जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर CM धामी सख्त, रिपोर्ट तलब, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई.

206 Minutes Read -

पौड़ी जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई कर तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंगलवार को सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों की बैठक ली। देहलचौरी बस हादसे में घायलों के उपचार में जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर सीएम ने सख्त नाराजगी जताई। घायलों को सही इलाज न मिलने पर डीएम पौड़ी से रिपोर्ट तलब की है।

कहा, लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर जिला अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। कहा, अब उत्तराखंड में दूरदराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें.. Nikay Chunav: उत्तराखंड BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम धामी बोले- जनता जरूर बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार.

 

ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ आवश्यक दवाइयों और स्टॉफ की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

अफसरों पर कार्रवाई करें-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आर्थिक सहायता तत्काल दें-

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

ये वीडियो भी देखें.. 

 

Nikay Chunav: उत्तराखंड BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम धामी बोले- जनता जरूर बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार.

218 Minutes Read -

Uttarakhand Nikay Chunav: सीएम धामी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि उत्तरायण हो गया है। ऐसे में शुभ काम होने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले हम यूसीसी लागू करने जा रहे हैं।

 

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में 11 नगर निगमों के लिए आज भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी पार्टी मुख्यालय में संकल्पपत्र को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायण हो गया है। ऐसे में शुभ काम होने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले हम यूसीसी लागू करने जा रहे हैं।

28 जनवरी को पीएम मोदी राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। वहीं, 23 जनवरी को नगर निगम के चुनाव होंगे। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। बता दें कि संकल्पपत्र में एक प्रदेश स्तर का संकल्पपत्र है। वहीं, 11 निगमों के लिए अलग-अलग संकल्पपत्र हैं।