Nikay Chunav: सीएम धामी ने ज्योतिर्मठ में किया चुनाव प्रचार, गिनाईं सरकार की कई उपलब्धियां.
224 Minutes Read -
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गोपेश्वर में नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन को लेकर रिसर्च चल रही थी। अब जल्द ही यहां काम शुरू होने वाला है। इससे कई लोगों को रोजगार मिलने का अवसर मिलेगा। यह क्षेत्र प्रगति करेगा, विकसित होगा और आगे बढ़ेगा। यहां बहुमंजिला पार्किंग क्षेत्र बनाया जा रहा है।
ज्योतिर्मठ के पुनर्विकास के लिए मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे लिए 1,700 करोड़ रुपये की पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी दी है। हमारी सरकार पलायन जैसी बड़ी समस्या के समाधान के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है।