Author: Dilip Singh Rathod

Uniform Civil Code: UCC के वेबपोर्टल की हुई दूसरी मॉक ड्रिल, तकनीकी बाधाएं हुईं दूर, अब जल्द लागू करने की तैयारी.

194 Minutes Read -

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के वेबपोर्टल पर शुक्रवार को प्रदेशभर में जन सेवा केंद्रों पर अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। वेबपोर्टल पर राज्य में दूसरी बार मॉकड्रिल हुई, जिसमें कुछ जगहों से लॉगइन संबंधी रुकावट रिपोर्ट हुई। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि दोनों मॉकड्रिल में जो भी तकनीकी बाधा आई, उन्हें समय रहते दूर कर लिया गया।

इस संबंध में समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने होते हैं, जो एक सतत प्रक्रिया है। अधिकारियों ने कहा कि दो मॉकड्रिल के बाद उत्तराखंड यूसीसी को शीघ्र लागू करने की तैयारी में है, हालांकि प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

शुक्रवार को मॉक ड्रिल के चलते जन सेवा केंद्रों के जरिये 2464 डमी आवेदन पंजीकृत हुए, इनमें 847 दाखिल किए गए। कुल 540 स्वीकृत हुए, 125 रद्द किए गए, 182 आवेदन लंबित रहे। इस बार भी जन सेवा केंद्रों के माध्यम से डमी आवेदनों पर कार्यवाही की समय-सीमा परखी गई। वहीं, प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि दूसरा अभ्यास भी सफल रहा है।

पिछली मॉकड्रिल में आई खामियों को दूर किया-
इससे पहले निबंधक और उप निबंधक स्तर पर अभ्यास कार्यक्रम के चलते आधार से ओटीपी न आने की समस्या हुई थी, जिससे संबंधित सॉफ्टवेयर को अपडेट करके दुरुस्त कर लिया गया। पिछली बार केवाईसी के सेक्शन में बड़ी वीडियो अपलोड नहीं हो पा रही थी, इस समस्या को भी दूर कर लिया गया है।यूसीसी पोर्टल की दूसरी मॉक ड्रिल भी सफल रही है। अभ्यास आगे भी कराया जा सकता है। यूसीसी लागू होने के बाद भी समय समय पर आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे।
– शैलेश बगोली, गृह सचिव

 

Nikay Chunav Results LIVE : मेयर प्रत्याशी को लेकर सामने आए रुझान, इस पार्टी का उम्मीदवार चल रहा आगे.

310 Minutes Read -

Nikay Chunav Results LIVE : मेयर प्रत्याशी को लेकर सामने आए रुझान, इस पार्टी का उम्मीदवार चल रहा आगे.

उत्तराखंड निकाय चुनावों की मतगणना अभी जारी है। उत्‍तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का पिटारा आज खुलेगा। 23 जनवरी को मतदान हुआ था और आज मतगणना का दिन है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 986 टेबल पर मतों की गिनती होगी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 6300 से अधिक कार्मिकाें की तैनाती की है।

 

 

 

 

खटीमा में धीमा चल रहा मतगणना का कार्य-

 

खटीमा में मतगणना का कार्य बेहद धीमा चल रहा है. बता दें 3 घंटे बीतने के बाद भी किसी प्रत्याशी का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है.

 

 

तीन सीटों पर BJP का कब्जा-

 

बीजेपी तीन सीटों पर विजयी घोषित
नौ सीटों पर बीजेपी आगे
चार सीटों पर निर्दलियों को मिली बढ़त
कांग्रेस को चार सीटों पर बढ़त

 

मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल आगे-

 

देहरादून से मतगणना का बड़ा अपडेट सामने आया है. अभी तक की काउंटिंग के अनुसार मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 4100 से आगे चल रहे हैं.

 

 

निकाय चुनावों में BJP आगे-

 

भाजपा के खाते में आई पार्षद की 21 सीटें
75 सीटों पर बीजेपी आगे
निर्दलियों का 47 सीटों पर कब्जा
67 सीटों पर निर्दलीय आगे
कांग्रेस के खाते में आई दो सीटें
10 सीटों पर कांग्रेस आगे

 

 

BJP प्रत्याशियों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप-

 

मतगणना के बीच देहरादून में अचानक माहौल गरमा गया. देहरादून के काउंटिंग सेंटर के रूम नंबर 2 में भाजपा के प्रत्याशियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए काउंटिंग रोकने की मांग कर रहे हैं.

 

 

विकासनगर में अवैध मिले 8 पोस्टल बैलेट-

 

विकासनगर से मतगणना का अपडेट सामने आया है. बता दें नगर पालिका में कुल 63 पोस्टल बैलेट पर मतदान हुआ था. जिसमें से 8 पोस्टल बैलेट अवैध पाए गए हैं. जबकि डाक मत पत्र वैध पाए गए हैं. इसमें कांग्रेस के धीरज बॉबी नौटियाल को 28 मत मिले हैं, तो भाजपा की पूजा चौहान गर्ग को 21 मत और निर्दलीय प्रत्याशी मधुबाला को 6 मत मिले हैं.

 

 

हरिद्वार नगर निगम चुनाव अपडेट-

 

वार्ड नंबर 1 से भाजपा के आकाश भाटी 400 वोट से जीते

वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुनीता देवी ने की जीत हासिल

वार्ड नंबर 3 से भाजपा सूर्यकांत शर्मा के सर सजा ताज

वार्ड नंबर 4 से कोंग्रे प्रत्याशी जीते

वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशु गुप्ता ने की जीत हासिल

वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी सोहित सेठी ने की जीत हासिल

 

 

लालकुआं में देखे किसने की जीत हासिल-

 

नगर पंचायत लालकुआं वार्ड नंबर 1 से भाजपा की सभासद पद की प्रत्याशी नेहा आर्य ने की जीत हासिल की है. वहीं वार्ड नंबर 2 से भाजपा के सभासद प्रत्याशी धन सिंह बिष्ट ने भी अपनी जीत दर्ज कराई है. जबकि वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पृष्ठभूमि के निर्दलीय सभासद प्रत्याशी योगेश उपाध्याय ने जीत अपने नाम की है.

 

 

नैनीताल के रामनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी-

 

बीजेपी के मदन जोशी – 33
निर्दलीय नरेंद्र शर्मा -17
निर्दलीय मोहम्मद अकरम -7
निर्दलीय भुवन पाण्डेय -9
विनोद अनजान -2
भुवन डंगवाल -3
पोस्टल निरस्त – 1

 

 

महावीर वशिष्ठ बने वार्ड नंबर 4 के पार्षद-

 

हरिद्वार के निकाय छुइनाव में वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुनीता देवी ने जीत दर्ज की है. हालांकि इस जीत की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है. वहीं वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस ने अपनी पहली जीत हसली की है. बता दें महावीर वशिष्ठ वार्ड नंबर 4 के पार्षद बने हैं.

 

निकाय चुनावों में बीजेपी की बढ़त-

 

निकाय चुनाव में अभी तक के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी आगे चल रही है. बता दें पार्षद की 19 सीटें भाजपा के खाते में आई है. इसके अलावा 32 सीटों पर बीजेपी अभी आगे चल रही है. निर्दलियों ने भी अपनी पकड़ मजबूत बनायीं है और 23 सीटों पर उनका कब्जा है, वहीं 29 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. उधर कांग्रेस के खाते में अभी दो सीटें ही आई है.

 

 

400 वोटों से हुई भाजपा प्रत्याशी की जीत-

 

हरिद्वार से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी आकाश भाटी 400 वोट से जीत गए हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

 

 

भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच शुरू हुई नोंक-झोंक-

 

हरिद्वार के वार्ड no 1 में मतगणना के दौरान अचानक माहौल गरमा गया. भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच बहस चालू हो गई. दोनों ही दलों के समर्थक भी मौके पर मौजूद हैं. हालांकि अभी भी काउंटिंग जारी है.

 

 

बीजेपी के खाते में आई तीन सीटें-

 

मेयर पद के लिए शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी फिलहाल नगर प्रमुख/अध्यक्ष की एक सीट पर आगे है। वहीं बीजेपी के खाते में नगर प्रमुख/अध्यक्ष की तीन सीटें आ चुकी हैं। वहीं कांग्रेस मेयर की एक सीट पर आगे है।

 

Uttarakhand Nikay Chunav Result: मतगणना जारी, हरिद्वार में भाजपा मेयर प्रत्याशी 3000 वोटों से आगे.

300 Minutes Read -

Uttarakhand Nikay Chunav Results : उत्‍तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का पिटारा आज खुलेगा। 23 जनवरी को मतदान हुआ था और आज मतगणना का दिन है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 986 टेबल पर मतों की गिनती होगी।

हरिद्वार में भाजपा मेयर प्रत्याशी 3000 वोटों से आगे-

हरिद्वार में भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल अभी तक की की गिनती में 3000 वोटों से आगे चल रही है। दूसरी तरफ शिवालिक नगर पालिका के भी नतीजे आने शुरू हो गए हैं। वार्ड नंबर 2 में भाजपा के पंकज चौहान और वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय प्रत्याशी नूतन वर्मा जीत गई हैं।

 नगर पंचायत में वार्ड संख्या एक और तीन में भाजपा विजयी-

ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम जोंक नगर पंचायत में वार्ड संख्या एक में भाजपा प्रत्याशी रेणुका भंडारी व वार्ड 3 में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह धाकड़ विजयी घोषित किए गए।

 लम्बगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी जीत-

टिहरी की लम्बगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी रोशन रांगड़ 400 से अधिक मतों से जीते।

 चमोली नगर पंचायत पीपलकोटी में कांग्रेस प्रत्याशी जीतीं-

 चमोली नगर पंचायत पीपलकोटी में कांग्रेस प्रत्याशी जयंति राणा विजयी।

 चमियाला नगर पंचायत में भाजपा के गोविंद सिंह राणा जीते-

चमियाला नगर पंचायत में भाजपा के गोविंद सिंह राणा 240 वोट से जीते। गोविंद सिंह राणा को मिले 1110 वोट। निर्दलीय ताजवीर सिंह रावत को मिले 870 वोट।

National Games: उत्तराखंड में हरित पहल, राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम पर लगेगा पौधा.

326 Minutes Read -

38वें राष्ट्रीय खेलों की यादों को संजोकर रखने और पदक विजेताओं के लिए वन पार्क विकसित किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले हर खिलाड़ी के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा। वन पार्क में 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाने की योजना है।

खेलमंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तौर पर ऐतिहासिक बनाने के लिए कई नई पहल की गई है। सभी खेल स्पर्धा में कुल मिलाकर लगभग 4,350 मेडल दिए जाने हैं इसलिए यह योजना बनाई गई है कि जितने पदक विजेता होंगे, उतने ही पौधे उन खिलाड़ियों के नाम से लगाए जाएंगे।

ताकि वे उन यादों को बढ़ता देखने के लिए आगे भी उत्तराखंड आते रहें। इसके अलावा खेलों में आने वाले अन्य मेहमान के नाम पर भी पौधे लगाएंगे, इस तरह से लगभग 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस तरह पर्यावरण फ्रैंडली होंगे गेम्स-

खेल मंत्री ने बताया कि खेलों के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों का उपयोग किया जाएगा। इवेंट की सजावट के लिए लगी कलाकृतियों और सेल्फी प्वाइंट को ई-वेस्ट और खेल उपकरणों के वेस्ट से बनाया जा रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ज्यादातर खेल स्थलों पर सौर ऊर्जा से संचालित हीटिंग संरचनाओं का उपयोग किया जाएगा, जिससे गैर-नवीकरणीय ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी।

खिलाड़ियों को दिए जाने वाले मेडल और प्रमाणपत्र भी पर्यावरण अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल पदार्थ से बनाए गए हैं। ट्रॉफियों के निर्माण में ई-वेस्ट और वुडवेस्ट का उपयोग किया गया है। खेलों की ब्रांडिंग में प्लास्टिक की जगह कपड़े का उपयोग होगा, जिससे प्लास्टिक कचरे को कम किया जा सके।खेल स्थलों पर खिलाड़ियों और अधिकारियों के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल होगा। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दो मेगावॉट क्षमता वाले सोलर रूफ टॉप्स भी बनाए गए हैं जो खेल स्थल को ऊर्जा प्रदान करेंगे।

यह आयोजन केवल खेल प्रतिभा का उत्सव नहीं होगा, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी और स्थिरता का भी प्रतीक बनेगा। उत्तराखंड ”संकल्प से शिखर तक” के अपने संदेश के साथ दुनिया को यह दिखाने के लिए तैयार है कि खेलों के माध्यम से सस्टेनेबल भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।
– रेखा आर्या, खेल मंत्री, उत्तराखंड सरकार

Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में सुबह से तीन बार आया भूकंप, दहशत में लोग; 3.5 की तीव्रता से आया भूकंप.

367 Minutes Read -

उत्तरकाशी और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों में भय का माहौल है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पहले सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे। इसके बाद दोबारा 8 बजकर 19 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही। इसके बाद जनपद मुख्यालय में 10:59 बजे तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 

भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे उत्तरकाशी में था। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Uttarakhand Nikay Chunav: नई सूची बनी, 5 लाख मतदाता जुड़े फिर भी वोट देने से वंचित हुए हजारों मतदाता.

227 Minutes Read -

उत्तराखंड के निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या पांच लाख बढ़ गई। इसके बावजूद हजारों लोग नाम कटने की वजह से मताधिकार से वंचित रह गए। आयोग हर पांच साल में नई मतदाता सूची बनाता है। बावजूद इसके इतने नाम छूटने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राज्य में निकायों और विधानसभा-लोकसभा की मतदाता सूची अलग-अलग होती है। भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा, लोकसभा की सूची बनाता है, जो कि सालभर अपडेट की जाती है। इसके उलट राज्य निर्वाचन आयोग नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करता है, जो कि हर पांच साल में नए सिरे से बनाई जाती है। पिछले चुनाव में 84 निकायों में करीब 25 लाख मतदाता थे। इस बार नई सूची में 100 निकायों में 30 लाख से अधिक मतदाता हैं। यह सूची अब अपडेट नहीं होगी। पांच साल के बाद नए सिरे से नई सूची बनेगी।

सवाल उठ रहे हैं कि करीब पांच लाख मतदाता बढ़ने के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए। इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। एक तो राज्य निर्वाचन आयोग का पैटर्न व इंफ्रास्ट्रक्चर भारत निर्वाचन आयोग से कमतर है। यहां वार्डों के हिसाब से बीएलओ होते हैं जबकि भारत निर्वाचन आयोग के बूथवार बीएलओ होते हैं। इस कारण इतने बड़े वार्डों तक पहुंच बनाने में परेशानी होती है। दूसरा, निकायों की वोटर लिस्ट बनाते समय भारत निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट को आधार नहीं बनाया जाता।

कई बार कवायद हुई लेकिन परवान न चढ़ी-

प्रदेश में कई बार भारत और राज्य निर्वाचन की एक जैसी मतदाता सूची बनाने की कवायद हुई लेकिन परवान नहीं चढ़ पाई। एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी किया था कि वोटर लिस्ट बनाते समय भारत निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट को भी आधार बनाया जाए लेकिन ऐसा न हो पाया। एक बार राज्य निर्वाचन आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग को वोटर लिस्ट बनाने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने शर्त लगाई थी कि पांच साल में कोई नया निकाय या वार्ड न बने। यह राज्य के स्तर पर संभव नहीं है। दिल्ली, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में भारत निर्वाचन आयोग के डाटा को आधार बनाकर वोटर लिस्ट तैयार हुई है लेकिन उसके नतीजे बहुत बेहतर नहीं हैं। आपको बता दें कि इससे पहले विधि आयोग ने वर्ष 2015 में अपनी 255वीं रिपोर्ट में इसकी सिफारिश की थी। भारत निर्वाचन आयोग ने भी वर्ष 1999 और वर्ष 2004 में इस पर विचार किया था।

एक देश, एक चुनाव से हो सकता है समाधान-

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बीते दिनों पंचायत, नगरपालिका, राज्य विधानसभा और लोकसभा के चुनावों के लिए एक आम मतदाता सूची की संभावना पर चर्चा के लिए भारत निर्वाचन आयोग और विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। एक देश एक चुनाव के कांसेप्ट के तहत एक समान मतदाता सूची बनाने का काम हो सकता है। हालांकि, अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।

मतदाता सूची में कई के नाम न होने की शिकायत संज्ञान में है। भविष्य में और बेहतर तरीके से इस दिशा में काम होगा।
– सुशील कुमार, आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग

Uttarakhand Nikay Chunav: मोर्चे पर सीएम धामी, 12 दिन में की 52 चुनावी सभाएं और रोड शो.

208 Minutes Read -

Nikay Chunav: समान नागरिक संहिता की पहल समेत अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देशभर में चर्चा में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निकाय चुनाव में भाजपा ने भरपूर उपयोग किया।

पार्टी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी ने भी चुनाव अभियान की कमान संभाली और 12 दिन में 52 चुनावी सभाएं, रोड शो समेत अन्य कार्यक्रमों के जरिये प्रचार अभियान को धार दी।

इस दौरान उन्होंने जहां विपक्ष को निशाने पर लिया, वहीं अपनी सरकार की उपलब्धियों और निकायों के विकास के लिए रोडमैप भी रखा। साथ ही समान नागरिक संहिता, लैंड व थूक जिहाद जैसे विषयों को प्रचार अभियान के दौरान प्रमुखता से उठाया।

 

गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक ताबड़तोड़ चुनावी कार्यक्रमों में भागीदारी-

चुनाव चाहे लोकसभा के हों अथवा विधानसभा के, भाजपा नेतृत्व मुख्यमंत्री धामी का भरपूर उपयोग करता आया है। अब जबकि राज्य में निकाय चुनाव हो रहे हैं तो पार्टी ने स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री धामी को मोर्चे पर लगाया। उन्होंने निकाय चुनाव प्रचार अभियान की कमान अपने हाथ में लेने के साथ ही गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक ताबड़तोड़ चुनावी कार्यक्रमों में भागीदारी की।

मुख्यमंत्री ने मुखर होकर अपनी सरकार के निर्णयों और राज्य के खाते में आई उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा।

 

साथ ही वह विपक्ष कांग्रेस पर निरंतर हमलावर रुख अख्तियार किए रहे। उन्होंने विपक्ष पर राज्य की वास्तविक समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आक्षेप लगाया तो अपनी सरकार के कार्यकाल में निकायों में हुए कार्यों के साथ ही भविष्य का रोडमैप भी जनता के सामने रखा।

 

पार्टी का तीन सप्ताह का सघन प्रचार अभियान सफल-

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पार्टी का तीन सप्ताह का सघन प्रचार अभियान बेहद सफल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सभाओं व रोड शो में उमड़े जनसमूह ने साफ कर दिया है कि राज्य के सभी 100 नगर निकायों में भाजपा परचम फहराएगी।

 

 

Nikay Chunav: चुनाव प्रचार खत्म.. कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां भी रवाना, आज डोर टू डोर कैंपेन करेंगे प्रत्याशी।

219 Minutes Read -

कई दिन के चुनावी शोर के बाद मंगलवार शाम निकाय चुनाव का प्रचार थम गया। अब 23 जनवरी को मतदान होना है। इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना भी हो गई हैं। वहीं, प्रत्याशी अब केवल मतदाता के घर-घर पहुंचकर वोट मांग सकेंगे। नैनीताल जिले के सात निकायों के लिए 402 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। जो आज सुबह मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई है। सुबह पहले उन्हें बस्ता सौंपा गया। पोलिंग के लिए 1828 कार्मिकों को लगाया गया है। 43 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।

मंगलवार को निकाय चुनाव के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय की तैनाती के लिए तृतीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना सिंह की उपस्थिति में हुआ। इसके बाद इन्हें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत मतदेय स्थल आवंटित किए गए।

निकाय चुनाव में परिवहन विभाग ने दीं गाड़ियां-

निकाय चुनाव में परिवहन विभाग ने 160 मैक्स और 100 बसें अधिग्रहीत की हैं। देर रात तक अधिग्रहीत वाहनों को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में खड़ा किया गया है। इन पर निकाय वार पंफलेट भी चिपकाए गए। बुधवार सुबह से यह अपने-अपने निकाय को प्रस्थान करेंगी।

92 कार्मिकों ने मेयर पद के लिए पोस्टल बैलेट से डाले वोट-

निकाय चुनाव में लगे 347 कार्मिकों ने नगर निगम हल्द्वानी में वोट डालने के लिए पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया। मंगलवार को इसमें से 92 कार्मिकों ने मेयर पद के लिए और 79 कार्मिकों ने पार्षद पद के लिए वोट दिया। आरओ एपी बाजपेयी ने बताया कि बुधवार को भी पोस्टल बैलेट से वोट डाले जाएंगे।

बूथों का निरीक्षण किया-

चुनाव आयोग के निर्देश पर निकाय चुनाव निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक दीप्ति सिंह ने लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक दीप्ति सिंह ने कहा कि नगर पंचायत लालकुआं क्षेत्र में आठ बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथ संवेदनशील हैं। इसमें 5600 वोटर प्रतिभाग करेंगे।यहां इतने बूथ हैं –

निकाय चुनाव को लेकर एमबी इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से जिले के सभी निकायों, हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, भीमताल, भवाली व लालकुआं के लिए मतदान किट व बैलेट पेपर का वितरण होगा। जिले के सभी निकायों में 164 मतदान केंद्र और 402 बूथ हैं। इनमें हल्द्वानी में 96 मतदान केंद्र व 289 बूथ, रामनगर में 19 केंद्र व 45 बूथ, नैनीताल में 21 केंद्र व 32 बूथ, भवाली में 7 केंद्र व 7 बूथ, भीमताल में 8 केंद्र व 10 बूथ, लालकुआं में 7 केंद्र व 8 बूथ, कालाढूंगी में 6 मतदान केंद्र व 11 बूथ शामिल हैं। 

अति संवदेनशील व संवेदनशील बूथ-

जिले में कुल 52 मतदान केंद्र 120 बूथ संवदेनशील और 71 मतदान केंद्र व 185 बूथ अतिसंवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। इनमें हल्द्वानी में 30 मतदान केंद्र व 86 बूथ संवेदनशील एवं 46 मतदान केंद्र व 144 बूथ अतिसंवेदनशील, रामनगर में 8 केंद्र व 18 बूथ संवेदनशील, 6 केंद्र व 14 बूथ अतिसंवेदनशील, नैनीताल में 5 केंद्र व 7 बूथ संवेदनशील एवं 12 केंद्र व 17 बूथ अतिसंवेदनशील, भवाली में 2 केंद्र व 2 बूथ संवेदनशील, 2 केंद्र व 2 बूथ अतिसंवेदनशील, भीमताल में 3 केंद्र व 3 बूथ संवेदनशील एवं 1 केंद्र व 2 बूथ अतिसंवेदनशील, लालकुआं में 2 केंद्र व 2 बूथ संवेदनशील एवं 5 केंद्र व 6 बूथ अतिसंवेदनशील और कालाढूंगी में 2 मतदान केंद्र व 2 बूथ संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।

National Games: स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी 141 टीमें.. एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की रहेगी व्यवस्था, जानिए क्या है खास तैयारी.

221 Minutes Read -

राष्ट्रीय खेलः

स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी 141 टीमें

जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की व्यवस्था रहेगी उपलब्ध

स्वास्थ्य विभाग ने नामित किए नोडल अफसर, बांट दी जिम्मेदारी

दून व हल्द्वानी के स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था

 

38 वें राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों और मेहमानों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 141 टीमों का गठन किया गया है। 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक यह टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। इस दौरान जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने बडे़ स्तर पर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार के अनुसार-राज्य स्तर पर राज्य नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जनपद स्तर पर जिला नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी और सह नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बनाए गए हैं। एंबुलेंस हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप स्टेडियम, रायपुर, देहरादून के धनवन्तरी ब्लॉक में 10 बैडेड अस्पताल खिलाड़ियों हेतु संचालित किया जाएगा। इसी तरह, आईजीआईसीएस स्टेडियम, गोला पार हल्द्वानी में दो बैडेट अस्पताल संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त मात्रा में औषधियां, उपकरण क्रय किए जा रहे हैं।

 

डाॅ टम्टा कुमाऊं और डाॅ नेगी गढ़वाल के नोडल अफसर-

-स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार के अनुसार-डॉ० तरूण टम्टा, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, नैनीताल को कुमाऊं मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डाॅ टम्टा ने स्पोर्ट्स मेडिसन में शिक्षा प्राप्त की है। निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गढ़वाल मंडल पौड़ी गढ़वाल के स्तर पर डाॅ केएस नेगी को गढ़वाल मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अफसरों को स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।

 

इस तरह की हैं विभाग की तैयारियां-

1-प्राइमरी हैल्थ केयर, सेकेंड्री हैल्थ केयर व टर्रसियरी हैल्थ केयर के नोडल अधिकारी और सह नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। सेकेंड्री हैल्थ केयर, जो जिला चिकित्सालय है, उनमें चिकित्सा विशेषज्ञ जैसे-न्यूरो, कार्डिक, हैड इंजरी एवं स्पाइन इंजरी को उक्त अवधियों में ऑन-कॉल (24*7) रखे गए हैं।
2-प्रत्येक जिला चिकित्सालय में 03 ऑन कॉल (24*7) एंबुलेंस मय आवश्यक औषधि सहित तैनात है। खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने के स्थान के निकटतम चिकित्सा ईकाईयों में ऑन-कॉल (24*7) टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक जनपद में सूचीबद्ध चिकित्सालयों की व्यवस्था की गई है।
3-प्रत्येक खेल व शिफ्ट में एक टीम बनाई गई है, जिसमें डॉक्टर-01, नर्सिंग स्टॉफ-02, फिजियोथेरेपिस्ट-02(महिला/पुरुष) व वार्ड ब्वाय-01 को टीम में रखा गया है और 01 टीम को स्टैंड बाय रखा गया है।
4-सभी खेल स्थलों में 01-एएलएस एंड 01-बीएलएस एंबुलेंस की तैनाती चिकित्सकीय दल के साथ की गई है। 01 बीएलएस एंबुलेंस को स्टैंड बाय रखा गया है।
5-प्रत्येक जिला चिकित्सालय में 03 ऑन-कॉल (24*7) एंबुलेंस मय आवश्यक औषधि सहित तैनात है। खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने के स्थान के निकटतम चिकित्सा इकाईयों में ऑन-कॉल (24*7) टीमें तैनात की गई है।

 

तैयारियों का ये भी लेखा-जोखा-

150 डाॅक्टर, 300 नर्सिंग स्टॉफ, 25 फिजियोथेरेपिस्ट, 30 फार्मासिस्ट व 50 वार्ड ब्वाय तैनात किए गए हैं।

115 एंबुलेंस राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैनात रहेंगी। ये एंबुलेंस विभागीय और 108 सेवा की हैं।

05 बैड एम्स ऋषिकेश के ट्रामा विभाग में दिनांक 28 जनवरी 2025 से दिनांक 14 फरवरी 2025 तक) रिजर्व रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट की सुविधा हेली एंबुलेंस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

50 चिकित्साधिकारियों को एम्स ऋषिकेश में कैपिसिटी बिल्डिंग हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यह चिकित्साधिकारी समस्त जनपद के हैं।

“राष्ट्रीय खेल हमारे राज्य के लिए गौरव का क्षण है। खिलाड़ियों और मेहमानों को उच्चतम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा गया है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Uniform Civil Code: अब घर बैठे करा सकेंगे Live In Relationship रजिस्ट्रेशन, पढ़ें पूरा प्रोसेस.

221 Minutes Read -

 उत्तराखंड स्वतंत्रता के बाद देश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। कानून बनने के 10 माह 22 दिन की मशक्कत के बाद नियमावली को कैबिनेट में प्रस्तुत किया गया, जहां इसे स्वीकृति दी गई। राज्य में संहिता के 26 जनवरी को लागू होने की संभावना है।

 

प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों को समान अधिकार देने के उद्देश्य से समान नागरिक संहिता कानून बनाया। आठ मार्च 2024 को सदन से इसे पारित किया गया। 12 मार्च को इसे राष्ट्रपति से मंजूरी प्राप्त हुई। 14 मार्च को सरकार ने इसकी नियमावली बनाने के लिए समिति का गठन किया।

न्याय और विधायी विभाग से कई दौर के मंथन के बाद अब यह नियमावली अंतिम रूप ले चुकी है। 92 पन्नों की इस नियमावली में प्रदेश के सभी नागरिकों के विवाह, विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार के अधिकार, लिव इन रिलेशनशिप व लिव इन रिलेशनशिप की समाप्ति का पंजीकरण करने की व्यवस्था बताई गई है। आवेदक ucc.uk.gov.in पर पंजीकरण कर सकेंगे।

लिव इन पर सहमति से समाप्त हो सकेगा पंजीकरण-

लिव इन में साथ रहने वाले जोड़े आपसी सहमति से पंजीकरण निरस्त कर सकते हैं। यद्यपि इसमें एक साथी द्वारा समाप्ति के आवेदन पर दूसरे साथी की पुष्टि करना अनिवार्य किया गया है।

तीन स्तर पर बनेगी पंजीकरण की व्यवस्था-

नियमावली में पंजीकरण के लिए तीन स्तर पर रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार की व्यवस्था की गई है। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उप रजिस्ट्रार और एसडीएम स्तर के अधिकारी रजिस्ट्रार होंगे। नगर पालिका व पंचायतों में अधिशासी अधिकारी रजिस्ट्रार तो एसडीएम स्तर के अधिकारी रजिस्ट्रार होंगे। वहीं नगर निगमों में कर अधीक्षक सब रजिस्ट्रार और नगर आयुक्त रजिस्ट्रार की भूमिका में रहेंगे। यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि आमजन स्थानीय स्तर पर ही पंजीकरण करा सकें।

 

अपील सुनने के लिए बनाए जाएंगे रजिस्ट्रार जनरल-

इन सभी पंजीकरण संबंधी विषयों पर किसी भी प्रकार की शिकायत सुनने के लिए रजिस्ट्रार जनरल भी नियुक्त किए जाएंगे। इनके पास आमजन अपने विषयों की अपील कर सकेंगे। ये एक तय समय के भीतर अपील का निस्तारण करेंगे।

 

जल्द ही पंजीकरण शुल्क होगा तय-

समान नागरिक संहिता में उल्लिखित विभिन्न कार्यों के पंजीकरण के लिए सरकार शुल्क भी तय कर रही है। इसकी दरों का निर्धारण किया जा रहा है। संहिता के लागू होने पर शुल्क की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। सूत्रों की मानें तो यह शुल्क 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक होगा।

 

घर बैठे भी करा सकेंगे पंजीकरण-

नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर से भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें ucc.uk.gov.in पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए वह आधार नंबर के आधार पर पंजीकरण करा सकते हैं।

 

सीएचसी से कराने पर 50 रुपये शुल्क-

सरकार ने कामन सर्विस सेंटर (सीएचसी) के माध्यम से भी आमजन को यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। सीएचसी के माध्यम से पंजीकरण कराने के आवेदक को 50 रुपये शुल्क देना होगा। पंजीकरण शुल्क अलग रहेगा। पर्वतीय व दूर दराज के क्षेत्रों में सीएचसी के एजेंट घर-घर जाकर नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

 

पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज कर सकेंगे शिकायत-

नियमावली में पोर्टल के माध्यम से शिकायतों का पंजीकरण करने की भी व्यवस्था की गई है। आमजन अपने पंजीकरण के आवेदन व शिकायतों को को ई-मेल व एसएमएस के माध्यम से भी ट्रेक कर सकते हैं।

 

आज होगी वेब पोर्टल की जांच को माक ड्रिल-

समान नागरिक संहिता के लिए बनाए गए वेब पोर्टल की जांच के लिए मंगलवार को प्रदेश स्तर पर माकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें रजिस्ट्रार व सब रजिस्ट्रार पोर्टल के माध्यम से अपने कार्यों की जांच करेंगे। सीएचसी के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन किए जाएंगे, जिन्हें सब रजिस्टार व रजिस्ट्रार स्तर से अनुमोदन दिया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कहीं इसमें कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है।

 

उत्तराधिकार पर चाहिए होंगे नाम, पता और गवाह-

उत्तराधिकार के विषय पर पंजीकरण के लिए व्यवस्था सब रजिस्ट्रार कार्यालय के जरिये ही होगी। समान नागरिक संहिता का पोर्टल इसके पंजीकरण का जरिया होगा। इसमें सभी के नाम व पते के साथ ही गवाह का होना भी जरूरी होगा। पोर्टल में वसीयत को अपलोड कर आनलाइन पंजीकरण, संशोधन व रद करने की सुविधा भी दी गई है।

 

पंजीकरण के आंकड़े होंगे सार्वजनिक-

समान नागरिक संहिता के तहत होने वाले सभी प्रकार के पंजीकरण के आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। इसमें कोई निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। इसके लिए पहले संबंधित व्यक्ति की अनुमति जरूरी होगी।

 

तलाक के लिए कोर्ट का आदेश जरूरी-

तलाक के मामलों का पंजीकरण भी अनिवार्य किया गया है। यद्यपि व्यवस्था यह की गई है कि बिना कोर्ट के आदेश के तलाक का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

 

पोर्टल को बनाया गया है सुरक्षित-

प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद समान नागरिक संहिता के लिए बनाए गए पोर्टल को भी सुरक्षित बनाया गया है। यह पोर्टल क्लाउड बेस्ड है और इसमें डिजास्टर रिकवरी की भी व्यवस्था की गई है।