Day: December 3, 2023

MP Election Results: मामा का लाड़ली बहनों को दुलार और इमोशनल कार्ड, कुछ इस तरह शिवराज चौहान ने पलटी बाजी.

953 Minutes Read -

Election Result 2023 : Rajasthan Election में बाप बेटी और चाचा भतीजे की रोचक जंग.

922 Minutes Read -

चाचा विधायक हैं हमारे, ये कहते हुए कई भतीजों को आपने सुना होगा, लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के सियासी मैदान में भतीजे और भतीजियों ने चाचा से मुकाबला किया। इसके अलावा पति-पत्नी, जीजा-साली, देवर-भाभी और भाई-भाई, पिता-पुत्री ने भी एक दूसरे को टक्कर दी। करीब 47 दिन चले इस सियासी गृहयुद्ध के परिणाम सामने आ रहे हैं।जिसमें एक बार फिर जनता मोदी के चेहरे पर मोहर लगाती दिखाई दे रही है,,,  आइये हम आपको बताते हैं कि  किन  सीटों पर रिश्तेदार ही रिश्तेदारों को हराने जा रहे हैं.

 

इसमें पहली सीट है राजस्थान के दातारामगढ़ की सीट, जिसमे पति-पत्नी एक ही सीट पर लड़े, सीकर जिले की दातांरामगढ़ सीट पर कांग्रेस से मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह चुनाव लड़े। वहीं, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से उनकी पत्नी डॉ. रीटा सिंह ने उन्हें टक्कर दी थी। वह जेजेपी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं।  दूसरी सीट है अलवर ग्रामीण जहां  बेटी ने पिता को ही चुनौती  दी थी, अलवर जिले की इस सीट से भाजपा से जयराम जाटव चुनावी मैदान में उतरे थे। उनकी बेटी मीना कुमारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। जयराम इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। तीसरी सीट आती है,धौलपुर,जहां  साली और जीजा में  मुकाबला चल रहा है,,धौलपुर जिले की इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर शोभारानी कुशवाह ने चुनाव लड़ा।

शिवचरण कुशवाह भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे। ये दोनों रिश्ते में जीजा साली लगते हैं।  चौथी सीट आती है भादरा जहां भतीजे चाचा को टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं,,चूरू जिले की इस सीट पर भाजपा से संजीव बेनीवाल ने चुनाव लड़ा। वहीं, कांग्रेस से उनके भतीजे अजीत बेनीवाल मैदान में उतरे थे। संजीव भाजपा से दो बार विधायक रह चुके हैं।पांचवी सीट आती है  खेतड़ी जहां  चाचा या भतीजी कौन पड़ेगा भारी इस पर फैसला आने वाला है,,, झुंझुनू जिले की इस सीट पर भाजपा से धर्मपाल गुर्जर ने चुनाव लड़ा। कांग्रेस से मनीषा गुर्जर ने उन्हें टक्कर दी है । दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजी लगते हैं। एक और सीट है नागौर जहां चाचा-भतीजी में कांटे की टक्कर चल रही है,,नागौर जिले की इस सीट पर मिर्धा परिवार के दो सदस्यों में मुकाबला हुआ था। पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने भाजपा से चुनाव लड़ा। वहीं, उनके चाचा हरेंद्र मिर्धा कांग्रेस से चुनावी मैदान में थे। अब कुछ ही देर में ये भी साफ़ हो जायेगा कि कौन अपना किस अपने पर भारी पड़ता है.

Election Results 2023: जानिए सभी बड़ी सीटों का हाल.

714 Minutes Read -

Election Results: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इसके लिए कड़ी सुरक्षा में मतगणना शुरू हो गई है। इन राज्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर अशोक गहलोत का चुनावी भविष्य दांव पर है। भूपेश बघेल और के. चंद्रशेखर राव भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।  आइए जानते हैं इन चारों राज्यों की उन हॉट सीट यानी चर्चित सीटों के बारे में, जिन पर सिर्फ इन्हीं राज्यों की जनता नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों की नजर है.

किन-किन राज्यों में और कब चुनाव कराए गए?

मिजोरम में सभी 40 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर, जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर  17 नवंबर वोट डाले गए। इसी के साथ मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ। इसके बाद राजस्थान में 200 सीटों पर 25 नवंबर को लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, तेलंगाना में 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले गए.

मध्य प्रदेश की हॉट सीटों का हाल-

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था। 2,534 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब हो रहा है। वैसे तो सभी सीटें अपने आप में खास है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश की हॉट सीटों की है। आइए जानते हैं उनमें से कुछ अहम सीटों का हाल…

राजस्थान की हॉट सीटों का हाल-

 

 

राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस चुनाव में मतदाताओं ने चुनाव में उतरे 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। आइए जानते हैं अहम हॉट सीटों का हाल…

छत्तीसगढ़ की हॉट सीटों का हाल-

 

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों के लिए चुनाव हुए थे। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर 7 नवंबर और दूसरे चरण की 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर दिया है, जिसके नतीजे आज सामने आ रहे हैं। आइए जानतें हैं, प्रदेश की सबसे ज्यादा चर्चित सीटों का हाल.

तेलंगाना की हॉट सीटों का हाल-

 

तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। मतदाताओं ने चुनाव में उतरे 2,290 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया। वैसे तो सभी सीटें अपने आप में खास है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राज्य की हॉट सीटों की है। इन सीटों में मुख्यमंत्री और पूर्व क्रिकेटर से लेकर चुनाव लड़ रहे लोकसभा सांसदों की सीटें भी शामिल हैं।

Vidhan Sabha Election Results 2023: मध्य प्रदेश में कमल-राज, राजस्थान में कायम रिवाज.

876 Minutes Read -

Vidhan Sabha Election Results 2023: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान में भाजपा आगे-

चुनाव आयोग के सुबह साढ़े 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है।

राजस्थान में भाजपा 116 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 67 सीटों पर और बसपा 3 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 44 सीटों पर और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही हैं।

तेलंगाना में कांग्रेस 61 सीटों पर और बीआरएस 36 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एआईएमआईएम एक सीट पर आगे चल रही है।

MP Election Result Live: नरोत्तम मिश्रा पिछड़े, सीएम शिवराज आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार,  मध्य प्रदेश में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दो हजार वोटों से पिछड़ रहे हैं। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। वहीं राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से आठ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।