Lok Sabha Election 2024: चुनाव के लिए आज होगी अधिसूचना जारी, रोजाना सुबह 11 से 3 बजे तक होंगे नामांकन।
318 Minutes Read -
प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। यह अधिसूचना पांचों लोकसभा सीटों के रिटर्निंग ऑफिसर के स्तर से जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगा।
चुनाव आयोग के शेड्यूल के हिसाब से सभी लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने ऑनलाइन नामांकन का विकल्प भी दिया है। टिहरी लोकसभा के लिए आरओ देहरादून यानी डीएम देहरादून कार्यालय, अल्मोड़ा सीट के लिए डीएम अल्मोड़ा, गढ़वाल सीट के लिए डीएम पौड़ी, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट के लिए डीएम उधमसिंह नगर और हरिद्वार सीट के लिए डीएम हरिद्वार अधिसूचना जारी करेंगे।
साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 27 मार्च तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च होगी। इसके बाद सीधे 19 अप्रैल को मतदान और फिर चार जून को मतगणना होगी। छह जून को आचार संहिता समाप्त हो जाएगी।
