Uttarakhand Nikay Chunav: नाम वापसी पूरी, सभी निकायों की अंतिम सूची हुई जारी, आज मिलेंगे चुनाव चिह्न.

Uttarakhand Nikay Chunav: नाम वापसी पूरी, सभी निकायों की अंतिम सूची हुई जारी, आज मिलेंगे चुनाव चिह्न.

245 Minutes Read -

प्रदेश में नामांकन वापसी पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को सभी निकायों के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। अब शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से निकायों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शाम चार बजे तक सभी निकायों में नाम वापसी का मौका दिया गया। इसके बाद शाम को ही चुनावी मैदान में अंतिम प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग गई।

ये भी पढ़ें.. Uttarakhand: सीएम ने 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन का पोस्टर किया जारी, 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत।

पार्टियों के टिकट से चुनाव लड़ रहे जो प्रत्याशियों को पार्टी का ही चिह्न मिलेगा। निर्दलीय या गैर मान्य पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय चुनाव चिह्न शुक्रवार को आवंटित किए जाएंगे। आयोग ने इन प्रत्याशियों के लिए 47 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


*