Mahakumbh Stampede: उत्तराखंड के श्रद्धालुओं के लिए धामी सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर, यहां ऐसे करें संपर्क.
349 Minutes Read -
प्रयागराज में महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में आज भगदड़ मच गई। जिसके बाद वहां विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालु फंस गए। धामी सरकार ने प्रयागराज गए उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है।
यहां कर सकते हैं संपर्क-
प्रदेश से महाकुंभ में गए लोग टाेल फ्री नंबर-1070, 8218867005, 90584 41404 पर कॉल कर किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

