Uttarakhand Weather: DGRE ने जारी की प्रदेश के कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम.
253 Minutes Read -
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला रहेगा डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने प्रदेश के कई जिलों उत्तरकाशी सहित रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हिमस्खलन की भी चेतावनी दी है।
हालांकि देहरादून में आज हलकी धूप खिली हुई है लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम विभाग ने आज बर्फ़बारी के आसार बताये हैं, वहीँ मैदानी इलाकों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा।

जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम-
- मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ, चटक धूप खिली।
- उत्तरकाशी में मौसम साफ, खिली चटक धूप।
- बदरीनाथ धाम में बर्फबारी जारी।
- यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में चटख धूप खिली।
